नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर सपा सांसद के आवास के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर मंगलवार को सर्व समाज की महिलाओं ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के अनवरगंज सेहदा स्थित आवास के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया।क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने संसद में विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके ने 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की नीति-निर्माण में भागीदारी को उनका अधिकार बताया है, लेकिन विपक्षी दलों और सपा नेताओं अखिलेश यादव व धर्मेंद्र यादव ने इस ऐतिहासिक पहल में बाधा डालने का कार्य किया। मंजू सरोज ने कहा कि आने वाले चुनावों में महिलाओं का आक्रोश विपक्ष को झेलना पड़ेगा और विधानसभा चुनाव में महिलाएं सपा को प्रदेश से बाहर करने का काम करेंगी।प्रदर्शन के दौरान विभा बर्नवाल, बबिता जसरा सरिया, उषा आर्या, वंदना गुप्ता, रानी चौरसिया, अंजना सिंह, मिथिलेश पांडेय, धर्मशीला, प्रगति सिंह, रेनू मौर्या, अनीता सिंह, जूही मद्धेशिया, पूनम शर्मा, साधना निषाद, प्रतिभा, ममता यादव, रोली चौहान, कविता, पूजा गुप्ता, रेखा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *