गैंगस्टर एक्ट का वांछित राज निषाद गिरफ्तार, चेन स्नेचिंग के बाद पुलिस पर की थी फायरिंग

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कन्धरापुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त राज निषाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चेन स्नेचिंग, मारपीट, धमकी, पुलिस टीम पर फायरिंग और अवैध शस्त्र रखने जैसे मामलों में सक्रिय रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 21 अगस्त 2026 को रात 11:55 बजे मड़या स्थित उसके घर से राज निषाद पुत्र हरिराम निषाद, निवासी मड़या, राहुल नगर, थाना कन्धरापुर को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक 26 मार्च 2026 को भंवरनाथ क्षेत्र में महिला से हुई चेन स्नेचिंग की घटना में राज निषाद की संलिप्तता सामने आई थी और घटना से संबंधित चेन भी बरामद की गई थी। इसके बाद 29 मार्च को पुलिस चेकिंग के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। इस मामले में राज निषाद को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया था।लगातार आपराधिक गतिविधियों के चलते कन्धरापुर थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 2(ख)(i)/3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार राज निषाद के खिलाफ कन्धरापुर, सिधारी थानों में मारपीट, धमकी, फायरिंग, अवैध शस्त्र और गैंगस्टर एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रेमशंकर मिश्रा, कांस्टेबल अभिषेक यादव और कांस्टेबल रामसिंह यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *