चोरी-नकबजनी करने वाले गैंग लीडर समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायमीर पुलिस ने चोरी और नकबजनी की घटनाओं में सक्रिय गैंग लीडर समेत दो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना सरायमीर में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2(ख)(1)/3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक, शाकिब उर्फ रियाजू गैंग का लीडर है, जबकि लालमन उसका गैंग सदस्य है। दोनों पर संगठित गिरोह बनाकर चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने तथा उनसे आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ अर्जित करने का आरोप है। पूर्व में विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया जा चुका है।पुलिस के अनुसार गैंग लीडर शाकिब पुत्र रियाजूद्दीन उर्फ रियाजू, निवासी नई बाजार, थाना सरायमीर के खिलाफ चोरी, नकबजनी, अवैध शस्त्र, एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम समेत कुल 08 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गैंग सदस्य लालमन पुत्र हरिनाथ, निवासी खरेवा, थाना सरायमीर के खिलाफ चोरी, नकबजनी और आबकारी अधिनियम समेत कुल 04 अभियोग पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *