आजमगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली के दृष्टिगत भरे 12 नमूनें एवं जब्त किये 569 किग्रा0 खाद्य पदार्थ

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। होली पर्व के दृष्टिगत आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद के आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थाे की विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। आज़मगढ़ द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के प्रवर्तन दल द्वारा खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयॉ, अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा आदि के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थाे की शुद्धता तथा गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु नगर पालिका क्षेत्र से 02 लड्डू, 01 गुझिया व 01 काजू की बर्फी का नमूना कम्हेनपुर स्थित नमकीन विनिर्माण इकाई से 01 रिफाइण्ड पामोलिन आयल व 01 नमकीन का नमूना भंवरनाथ स्थित खोया विनिर्माण इकाई से 01 खोया का नमूना संग्रहित किया गया। एक अन्य खाद्य सचल दल द्वारा लालगंज क्षेत्र से 01 बेसन, 01 रंगीन कचरी, 01 रंगीन पापड़ व 02 नमकीन का नमूना लिया गया। अभियान के दौरान रंगीन कचरी 448 किग्रा0 मूल्य रू0 31,360/- तथा नमकीन 121 किग्रा0 मूल्य रू0 15,700/- जब्त किया गया। अब तक अभियान में कुल 23 खाद्य पदार्थों के नमूनें संग्रहित कर प्रयोगशाला प्रेषित किये गये एवं एक खाद्य कारोबारकर्ता को सुधार हेतु नोटिस निर्गत की गयी। सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि छापेमार कार्यवाही होली त्यौहार के दृष्टिगत अनवरत रूप से जारी रहेगी एवं आम जनमानस से अपील की गयी कि वे पैक्ड खाद्य सामग्री लेने से पहले उसकी बेस्ट बिफोर एवं एक्पायरी डेट जांच परख करने के पश्चात् ही क्रय करें तथा चमकीली एवं रंगीन मिठाईयों व रंगीन व चमकीले खाद्य पदार्थाे से परहेज करें। उक्त छापेमार दलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण रजनीश कुमार, गोविन्द यादव, संजय कुमार तिवारी, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमर नाथ, बेबी सोनम तथा राजीव कुमार सिंह सम्मिलित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *