आजमगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 के लिए विशेष तैयारी, QR स्कैनर से मिलेगी परीक्षा केंद्र की लोकेशन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में 8, 9 एवं 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों की जानकारी वाले QR स्कैनर युक्त दिशा-निर्देश पोस्टर तैयार कराए गए हैं। इन पोस्टरों में परीक्षा केंद्रों का विवरण और QR कोड उपलब्ध कराया गया है, जिसे मोबाइल से स्कैन कर अभ्यर्थी सीधे अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन और वहां तक पहुंचने का मार्ग प्राप्त कर सकते हैं।ये पोस्टर रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा QR स्कैनर सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी पुलिस हेल्पलाइन 112 पर संपर्क कर सकते हैं।पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर आजमगढ़ पुलिस की हाईटेक पहल, QR कोड से मिलेगी परीक्षा केंद्र की सटीक लोकेशन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *