आजमगढ़ बस स्टाफ से रंगदारी वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना मेहनाजपुर पुलिस ने बस चालक के स्टाफ से रंगदारी मांगकर रुपये छीनने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में छीनी गई रकम में से ₹500 नगद भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार 5 जून को वाराणसी से आजमगढ़ आ रही एक निजी बस को मेहनाजपुर बाजार स्थित शराब की दुकान के पास रोककर कुछ लोगों ने बस स्टाफ से जबरन रुपये मांगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से असलहा दिखाकर भय पैदा किया और रुपये छीन लिए। साथ ही भविष्य में क्षेत्र में बस संचालन के लिए प्रतिदिन रुपये देने की धमकी भी दी।घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेहनाजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने 7 जून को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेचू सिंह निवासी भुजहुआं, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर तथा संजय सिंह निवासी लालमऊ, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने विवेचना के दौरान ₹500 की बरामदगी होने पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *