
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने ब्लड सेंटर में घुसकर प्रभारी चिकित्साधिकारी से अभद्रता और धमकी देने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।आपको बता दे की 21 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ स्थित ब्लड सेंटर में तीन व्यक्ति प्रभारी अधिकारी अनिल कुमार मौर्य के कक्ष में घुस गए और उनके साथ विवाद, अभद्र व्यवहार तथा धमकी दी। घटना की पुष्टि ब्लड सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों से हुई। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 67/26 धारा 115(2), 351(3), 333 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह, हे0का0 अजब नारायण सिंह व का0 अभय पासवान की टीम ने 23 फरवरी 2026 को अपराह्न 3:45 बजे सदर अस्पताल परिसर से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली पुलिस ने बताया कि तीनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने या सरकारी कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की
