मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटनाआवारा कुत्तों के हमले में 50 भेड़ों की मौत, पालक को लाखों का नुकसान

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता,आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीहा उर्फ गड़ेरूआ में सोमवार तड़के आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला कर दिया। इस हमले में 50 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से भेड़ पालक को लाखों रुपये की क्षति हुई है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अतरडीहा निवासी महातम पाल पुत्र राम लखन भेड़ पालन का कार्य करते हैं। वह अपनी भेड़ों को चराने के बाद ग्राम बरडीहा उर्फ गड़ेरूआ स्थित एक हाते में ठहराए हुए थे। सोमवार की भोर में आधा दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों ने अचानक झुंड बनाकर भेड़ों पर हमला बोल दिया।अचानक हुए हमले से भेड़ों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं, लेकिन कुत्तों के झुंड ने कई भेड़ों को नोच डाला। जब तक पालक और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक 50 भेड़ों की मौत हो चुकी थी। करीब एक दर्जन भेड़ें गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।पीड़ित महातम पाल ने बताया कि भेड़ पालन ही उनके परिवार की मुख्य आजीविका है और इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक पर नियंत्रण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *