रानी की सराय थाना पुलिस की कार्रवाई34 लाख की भूमि धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भूमि बैनामा के नाम पर 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में थाना रानी की सराय पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।आपको बता दे की अभियुक्त ने ग्राम अनौरा स्थित गाटा संख्या-71 की भूमि के नाम पर वादी और उनके परिजनों से बड़ी धनराशि बैंक खातों में ट्रांसफर कराई थी। वादी द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, अभियुक्तों ने भूमि बैनामा कराने का झांसा देकर कुल ₹34,00,000 विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कराए। बाद में दूसरी भूमि देने का आश्वासन देकर समय बिताया गया। धन वापसी की मांग करने पर ₹28,90,000 लौटाए गए, जबकि शेष ₹5,10,000 तथा स्टाम्प/रजिस्ट्री मद में ₹1,40,000 (कुल ₹6,50,000) वापस नहीं किए गए। इस संबंध में मु0अ0सं0 375/2025 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पहले विवादित अथवा अपूर्ण अभिलेखों वाली भूमि को वैध बताकर सौदे की प्रक्रिया शुरू करता था। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई जाती थी। पूरी रकम मिलने के बाद न तो भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाती थी और न ही शेष धन लौटाया जाता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक सुशील कुमार मय हमराही ने मुखबिर की सूचना पर 23 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:35 बजे ग्राम अन्धौरी मार्ग स्थित बढ़या चट्टी से अभियुक्त रामवृक्ष पटेल पुत्र दूधनाथ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम अनौरा, थाना रानी की सराय का निवासी है, जबकि वर्तमान में ग्राम बढ़या, पोस्ट गन्धुवई, थाना निजामाबाद में रह रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *