आजमगढ़ कलाकार संगठन व ब्लू नाइट म्यूजिकल ग्रुप के 30 वर्ष पूर्ण होने पर 11 जनवरी को नेहरू हाल में भव्य कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ कलाकार संगठन एवं ब्लू नाइट म्यूजिकल ग्रुप के 30 वर्ष पूरे होने पर होटल गोल्डन फॉर्चून में प्रेस वार्ता आयोजित की गई । इस अवसर एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि आजमगढ़ कलाकार एसोसिएसन के स्थापना दिवस पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन व मुशायरा स्थान नेहरू हाल में 11 जनवरी को दिन में 3:00 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें स्थानीय कलाकारों के उत्थान के लिए संगठन हमेशा सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन का आयोजन करते रहते हैं । कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण हिमांशी बावरा मेरठ और मुंबई से चलकर आ रहे अल्ताफ जया होंगे। पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध साहित्यकार संचालक संजय कुमार पांडे सरस के कुशल संचालन में कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा जो अपने आप में ऐतिहासिक होगा। इस कार्यक्रम में जनपद में कुछ वरिष्ठ कलाकार अपने संगीत गायन से अपना नाम पटल पर अंकित करेंगे। स्थानीय कलाकारों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है संगठन के अध्यक्ष एवं संचालक संजय कुमार पांडे ने कहा कि कलाकार संगठन की स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक सम्मेलन कवि सम्मेलन के मुख्य आकर्षण देश की मशहूर शायर हिमांशी बाबरा मेरठ एवं मशहूर शायर अल्ताफ जया जो विदेशों में हिंदी साहित्य पढ़कर जलवा बिखरते है वह मुंबई से आजमगढ़ में शिरकत करने आ रहे हैं। गीत संगीत एवं समाज साहित्य से जुड़े सभी वरिष्ठ लोगों का सम्मान किया जायेगा। कलाकार एसोसिएसन के मुख्य संरक्षक मोहम्मद तोहीद ने बताया कि आजमगढ़ में साहित्य सद्भाव को बढ़ाने के लिए जनपद में मशहूर शायर जनाब अल्ताफ जया मुंबई एवं हिमांशी बाबरा मेरठ कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *