आजमगढ़ शहर के बीच मोबाइल के शोरुम में चोरों का धावा, लाखों की कीमत के 25 नए ब्रांडेड स्मार्टफोन और 3 टैबलेट चोरी

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शहर के बीचो-बीच चोरों ने धावा बोला है। जहाँ मातबरगंज स्थित मनोज कन्हैया मोबाइल के शोरूम में रात में छत के सहारे नीचे आकर चोरों ने करीब 25 की संख्या में नए ब्रांडेड स्मार्टफोन की चोरी कर ली और साथ में कुछ नए टैबलेट भी ले गए। गुरुवार को दिन में जब दुकान खुली तब घटना का पता चला। जिसके बाद हड़कंप मच गया। दुकान मालिक मनोज कुमार ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सी ओ सिटी शुभम तोदी और नगर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। वहीं फॉरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वाड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन का कार्य किया। मामले में एलवल पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि छानबीन जारी है। कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाएंगे। सबसे खास बात यह है कि घटनास्थल से एलवल पुलिस चौकी और शहर कोतवाली दोनों बहुत नजदीक है। घनी आबादी का इलाका है। यह शोरूम अभी नया खुला था। इसके बाद भी बड़ी चोरी हो गई। पुलिस की चुनौती और बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *