अदालत के आदेश की अवहेलना में माफिया अखंड प्रताप सिंह को तीन वर्ष की सजा, 7 हजार का जुर्माना

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। न्यायालय के आदेश का पालन न करने के एक मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने माफिया अखंड प्रताप सिंह को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कारावास तथा सात हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला बुधवार को एफटीसी सीनियर डिवीजन के न्यायाधीश अतुल पाल ने सुनाया।अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना तरवां के तत्कालीन उपनिरीक्षक नवल किशोर सिंह ने 19 सितंबर 2019 को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी अखंड प्रताप सिंह डकैती सहित हत्या के एक मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद न्यायालय में लगातार उपस्थित नहीं हो रहा था। इसके बाद अदालत ने उसे फरार घोषित कर दिया था।फरारी की घोषणा के बावजूद भी जब आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ तो अदालत के आदेश की अवज्ञा करने का अलग मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।मुकदमे की सुनवाई के दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन शमशाद हसन के नेतृत्व में अभियोजन अधिकारी शैलेश सिंह पटेल एवं नवनीत त्रिपाठी ने कुल चार गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी अखंड प्रताप सिंह को दोषी मानते हुए तीन वर्ष के कारावास तथा सात हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *