

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। ढोलक वादक एवं लोक-संगीत से जुड़े रहे स्वर्गीय सुनील गौंड की पुण्यतिथि पर रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को प्रतिभा निकेतन स्कूल, आजमगढ़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के तमाम कलाकारों, संगीत प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुनील गौंड के लोक-संगीत और ढोलक वादन के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपनी कला के माध्यम से लोक-संगीत को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल स्वभाव और संगीत के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उनकी कला और उनसे जुड़ी स्मृतियां कलाकारों एवं संगीत प्रेमियों के बीच सदैव जीवित रहेंगी। इस अवसर पर सनी दुलरुआ, राजेश रंजन, राजेश मिश्र, इन्द्रदेव गुप्ता, पंकज मिश्र, तुषार सिंह, रामसेवक, मनोज गुप्ता, कमलेश प्रजापति, ज्ञानेश्वर प्रजापति, आरती माही, कन्हैया शर्मा, दीपक गौड़, विशाल गौड़, अनिल मौर्य, रवि श्रीवास्तव, कलावती देवी, आदित्य शर्मा, नीलू मौर्या, राजेश गौड़, अनंत जी, राहुल, अरुण अनाड़ी, युवराज चंदन, दीपराज मिश्रा, मनीष चौधरी, प्रियंका गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की।
