आजमगढ़ में 30 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, घर का करीबी ही निकला चोर! पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता,आजमगढ़।जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। मामला ग्राम बनगांव का है। यहां के निवासी अरविन्द जायसवाल ने 17 नवंबर को दीदारगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि 15 और 16 नवंबर की मध्यरात्रि अज्ञात चोर ने उनके घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर कीमती सामान और जेवरात चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 नवंबर को थाना दीदारगंज पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सोंगर पुलिया, ग्राम भादो के पास चेकिंग के दौरान सफेद कार सवार अशोक कुमार यादव (40 वर्ष) निवासी ग्राम बनगांव को सुबह करीब 11:51 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अशोक कुमार यादव वादी के घर आता-जाता था और परिवार के सदस्यों से घुला-मिला था। इसी वजह से उसे घर में रखे सामान की जानकारी थी। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त ने इसी का फायदा उठाकर छठ पर्व के दौरान घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के जेवरात बेचने के लिए वह जौनपुर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से सोने की चेन, अंगूठियां, चूड़ियां, करधनी, माला, मांग टीका, नथिया, कान के फूल, टॉप्स सहित चांदी की पायल और करधनी बरामद की है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।इस मामले में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 219/2026 के तहत धारा 331(4), 305(क) बीएनएस में मुकदमा दर्ज था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *