आजमगढ़ : भाजपा जिला कार्यालय परिसर में मिला कार्यालय प्रभारी का शव, हार्ट अटैक की आशंका

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में बुधवार की सुबह कार्यालय प्रभारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।मृतक की पहचान 57 वर्षीय रामचंद्र यादव पुत्र होरी यादव के रूप में हुई है। सुबह कार्यालय परिसर में उनका शव मिलने के बाद मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ लोगों ने आत्महत्या की आशंका जताई, हालांकि भाजपा पदाधिकारियों ने इस चर्चा को खारिज करते हुए हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही।इस संबंध में सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि मृतक रामचंद्र यादव (57) पुत्र होरी यादव थे। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। हालांकि शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *