

आजमगढ़ के बिलरियागंज स्थित रेनबो नेशनल स्कूल में दिनांक 27 दिसंबर 2025 को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनिल कुमार आई.पी.एस., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील कुमार धनवंत्ता आई.ए.एस.जॉइंट मजिस्ट्रेट आजमगढ़ उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह एवं सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भाजपा अखिलेश कुमार मिश्रा ‘गुड्डू’ जी भी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार धनवंत्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. जे.पी. पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या प्रियंका त्रिपाठी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना एवं माँ दुर्गा के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्या प्रियंका त्रिपाठी ने विद्यालय के उद्देश्यों, लक्ष्यों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर केंद्रित अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान खेलकूद, प्रतियोगिता, अंग्रेजी प्रतियोगिता, अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकगण एवं सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
