वीर बालक दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, साहिबजादों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव, आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में वीर बालक दिवस के अवसर पर 27 दिसंबर को मिशन अस्पताल की सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि वीर बालक दिवस भारत में प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह (8 वर्ष) और साहिबजादे फतेह सिंह (5 वर्ष) के अद्वितीय बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मुगल शासक औरंगजेब के शासनकाल में गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों को पकड़कर उनसे जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया, लेकिन इतनी कम उम्र में भी उन्होंने अपने धर्म और आस्था से समझौता करने से इनकार कर दिया।सुनील गुप्ता ने कहा कि मुगलों द्वारा दी गई अमानवीय यातनाओं के बावजूद साहिबजादों ने अद्भुत साहस और वीरता का परिचय दिया और अंततः उन्हें जीवित दीवार में चुनवा दिया गया। उनका यह बलिदान भारतीय इतिहास में अद्वितीय है और यह सिद्ध करता है कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों का बलिदान सदैव हमें सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।कार्यक्रम में अखिलेश मिश्रा गुड्डू, डॉ. श्याम नारायण सिंह, डॉ. अशोक सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, हरेंद्र सिंह, अशोक सोनकर, राजू सरदार, परमजीत सरदार, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, विधायक सिंह सरदार सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *