आजमगढ़ हुनर रंग महोत्सव का भव्य शुभारंभ, ओडीसी नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। रंगमंच एवं ललित कलाओं के क्षेत्र में समर्पित सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था हुनर द्वारा पिछले 24 वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे हुनर रंग महोत्सव का भव्य उद्घाटन माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आजमगढ़ इंदिरा देवी जायसवाल, अग्रसेन महिला महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच अजेंद्र राय एवं जीडी ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक गौरव अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।महोत्सव का शुभारंभ हुनर संस्थान के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात स्वागताध्यक्ष अभिषेक जायसवाल दीनू, संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव एवं हेमंत श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य गौरव मौर्या, सपना बनर्जी, प्रमोद कुमार सिंह, गजराज प्रसाद, मनीष रतन अग्रवाल, अभिषेक राय तोशी, कमलेश सोनकर, राज पासवान, दीपक जायसवाल, रवि गोंड सहित बड़ी संख्या में रंगकर्मी एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *