

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा सीट पर सियासी हलचल के बीच सपा नेत्री शमा वसीम ने चुनावी दावेदारी को लेकर अपनी मंशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हें मौका देते हैं, तो वह चुनाव मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शमा वसीम ने अपने दिवंगत पति पूर्व मंत्री वसीम अहमद के अधूरे सपनों को पूरा करने और गोपालपुर की जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में साथ देने की बात कही। उन्होंने खास तौर पर देवारा क्षेत्र में बाढ़ की समस्या का जिक्र करते हुए पुल या बांध बनवाने की इच्छा जताई। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक उनकी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से मुलाकात नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही वह राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर अपनी दावेदारी करेंगी।
