

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ की सियासत में एक बार फिर भाजपा और समाजवादी पार्टी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद सैयद एहतेशाम हैदर का आजमगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सैयद एहतेशाम हैदर ने अपनी नई जिम्मेदारी, छात्र राजनीति से प्रदेश की राजनीति तक के सफर और आजमगढ़ के राजनीतिक समीकरणों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के गढ़ के रूप में पहचाने जाने वाले आजमगढ़ को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि अब यह गढ़ टूट जाएगा। वहीं, मुस्लिम समाज की भाजपा से दूरी को लेकर उठने वाले सवालों पर भी उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया।वीओ – दरअसल, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में सैयद एहतेशाम हैदर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई जिम्मेदारी के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से बधाई एवं स्वागत का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आजमगढ़ में उनके स्वागत के लिए समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समर्थकों ने अपने नेता को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की।वीओ – प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सैयद एहतेशाम हैदर ने कहा कि इतने कम समय में पार्टी की ओर से इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता लगातार मेहनत करता रहता है और उसकी मेहनत का परिणाम उसे आज नहीं तो कल जरूर मिलता है। उन्होंने छात्र राजनीति से प्रदेश की राजनीति तक के सफर को बेहद मुश्किल और संघर्षपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे उनके साथ खड़े रहने वाले समर्थकों और साथियों का बड़ा योगदान है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि संघर्ष के दिनों में साथ देने वाले लोगों का एहसान वह कभी नहीं भूल सकते और उनके लिए अपने शरीर का एक-एक कतरा भी कुर्बान कर सकते हैं।बाइट – सैयद एहतेशाम हैदर, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चावीओ – वहीं, जब उनसे सवाल किया गया कि आजमगढ़ को लंबे समय से समाजवादी पार्टी का मजबूत राजनीतिक क्षेत्र माना जाता है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा इसे किस तरह देख रही है, तो सैयद एहतेशाम हैदर ने बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि आज के बाद आजमगढ़ का यह गढ़ टूट जाएगा। अपने स्वागत समारोह में उमड़ी भीड़ और सैकड़ों गाड़ियों के काफिले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग यह मानते हैं कि मुस्लिम समाज भाजपा से दूर है, उन्हें आज की तस्वीर देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आजमगढ़ की राजनीति में बदलाव देखने को मिलेगा। इसी दौरान उन्होंने भाजपा को समंदर और अन्य राजनीतिक दलों को छोटी नदियों की संज्ञा दी।बाइट – सैयद एहतेशाम हैदरवीओ – इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि अल्पसंख्यक समाज, खासकर मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा हिस्सा भाजपा से दूरी बनाए रखता है, ऐसे में क्या वह आजमगढ़ के लोगों को भाजपा से जोड़ने में कामयाब होंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मुस्लिम समाज किस दिशा में जा रहा है। उन्होंने अपने स्वागत में शामिल लोगों और गाड़ियों के काफिले का हवाला देते हुए कहा कि यह कैसे कहा जा सकता है कि भाजपा मुस्लिम समाज की पार्टी नहीं है। उन्होंने लोगों से शहर में जाकर कार्यक्रम में शामिल समर्थकों की संख्या देखने की बात भी कही। सैयद एहतेशाम हैदर के इन बयानों से साफ है कि प्रदेश उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी प्राथमिकताओं में संगठन को मजबूत करना और अल्पसंख्यक समाज के बीच भाजपा की पहुंच बढ़ाना शामिल रहेगा। हालांकि, उनके द्वारा आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के राजनीतिक गढ़ को तोड़ने और मुस्लिम समाज के भाजपा से जुड़ने को लेकर किए गए दावे आने वाले दिनों में जिले की राजनीति में चर्चा का विषय रहेंगे।
