बिलरियागंज में बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल सील, गंभीर मरीजों के इलाज और ऑपरेशन की शिकायत पर कार्रवाई

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम करमैनी में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे पूर्वांचल अस्पताल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गंभीर मरीजों के इलाज और ऑपरेशन किए जाने की शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया।जांच के दौरान अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण नहीं पाया गया और अस्पताल का संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं मिला। इसके बाद उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन लाल की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूर्वांचल अस्पताल को तत्काल सील कर दिया।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान डॉ. मोहन लाल, धीरेन्द्र शुक्ला और बृजेश सिंह मौजूद रहे।स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *