महंगाई के खिलाफ सपा महिला प्रकोष्ठ का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। आवश्यक वस्तुओं चीनी, दाल, प्याज और लहसुन समेत अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बबीता चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई गई।जिलाध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि चीनी के दाम बढ़ने से रक्षाबंधन, जिउतिया, तीज और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे त्योहारों पर गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण गरीब परिवार न तो मिठाई खरीद पा रहे हैं और न ही घर में पकवान बना पा रहे हैं।उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर गरीबों की अनदेखी तथा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। साथ ही पेट्रोल में इथेनॉल के इस्तेमाल, वाहनों की समस्याओं, प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने जैसे मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में महिलाएं भाजपा सरकार को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगी।प्रदर्शन के दौरान द्रोपती पांडेय, सुषमा चौहान, विमल यादव, ज्ञानमती चौहान, शारदा भारती, इसरावती, प्रेमा यादव, अनीता चौहान, कुसुम देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *