आजमगढ़ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह द्वारा आज हर्रा की चुंगी स्थित आश्रय गृह (शेल्टर हाऊस) का औचक निरीक्षण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह द्वारा आज हर्रा की चुंगी स्थित आश्रय गृह (शेल्टर हाऊस) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने रसोई की साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालय के गहरी सफाई का भी निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि बेडशीट को समय-समय पर अवश्य बदला जाये। उन्होंने रैन बसेरा के बाहर कैम्पस में एक विशेष सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश नगर पालिका परिषद् आजमगढ़ को दिया।इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने दीवारों पर जहां भी पानी का रिसाव हो रहा है, उसे तत्काल दुरूस्त किये जाने हेतु नगर पालिका परिषद्, आजमगढ़ को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *