आजमगढ़ नाली के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के चकिया बखरिया गांव में नाली में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय युवक की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को वादी वीरेंद्र पाण्डेय ने पवई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर यदुवंश मणि त्रिपाठी, रामलाल शर्मा और एक अभियुक्ता ने नाली के विवाद को लेकर उनके पुत्र हरिओम पाण्डेय (लगभग 30 वर्ष) के साथ घर के दरवाजे पर मारपीट की और उसका गला दबा दिया। गंभीर हालत में हरिओम की मौत हो गई। परिजनों द्वारा विरोध करने पर आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 209/2026, धारा 103(1)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के पर्यवेक्षण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में 6 सितंबर कों थानाध्यक्ष मनीष पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों नामजद आरोपियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पोल संख्या 187.8 स्थित नसोपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यदुवंश मणि त्रिपाठी पुत्र उमाकान्त त्रिपाठी और रामलाल शर्मा पुत्र सहदेव शर्मा, दोनों निवासी चकिया बखरिया, थाना पवई, आजमगढ़, तथा एक महिला अभियुक्ता के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *