आजमगढ़ में बड़ी कार्रवाई: मॉडिफाइड साइलेन्सर-प्रेशर हॉर्न पर चला पुलिस का शिकंजा, 32 चालान व वाहन सीज

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने जनपद में विशेष अभियान चलाते हुए मॉडिफाइड साइलेन्सर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और सायरन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। यह अभियान 2 मई से 3 मई 2026 तक अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान जिले भर में सघन चेकिंग की गई। इसमें मॉडिफाइड साइलेन्सर के 20 चालान कर 10,000 रुपये तथा प्रेशर हॉर्न के 12 चालान कर 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कुल 32 चालान करते हुए 15,000 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर 2 वाहनों को सीज भी किया गया। इसके अलावा ऐसे उपकरणों की खरीद-बिक्री करने वाले 4 दुकानदारों को नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *