

गौरव श्रीवास्तव,आज़मगढ़। जनपद की कोतवाली पुलिस ने जमीन की दोहरी रजिस्ट्री के जरिए धोखाधड़ी करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब श्रीचन्द पाल ने पुलिस को बताया कि अतवारू राजभर नामक व्यक्ति ने उसकी जमीन की रजिस्ट्री की थी, जबकि यह जमीन पहले राधिका पत्नी रामबदन यादव के नाम पर भी रजिस्ट्री हो चुकी थी।आपको बता दे की 4 मार्च 2025 को अतवारू राजभर ने वादी श्रीचन्द पाल के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री की थी, लेकिन बाद में यह खुलासा हुआ कि उस जमीन की रजिस्ट्री पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर हो चुकी थी, और वादी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इस धोखाधड़ी के संबंध में थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने वांछित अभियुक्त की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर 22 दिसंबर 2025 को उसे गिरफ्तार किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ जारी है, और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
