आज़मगढ़ मोबाइल लूट कांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के जीयनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।18 मार्च 2026 को हरखोरी गांव निवासी अनूपचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन लूट लिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 23 मार्च को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी लूटा गया मोबाइल बेचने की फिराक में रजादेपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने आनंद विहार कॉलोनी मार्ग पर घेराबंदी की।कुछ ही देर में संदिग्ध बाइक सवार आते दिखे, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *