साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से ₹38 हजार की रकम वापस

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र में साइबर फ्रॉड के शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है। साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए ठगी गई ₹38,000 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।जानकारी के अनुसार, पीड़ित अजीत कुमार सिंह के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया। आरोपी ने खाते में ₹200 जमा करने के नाम पर पीड़ित से बैंक संबंधी जानकारी हासिल की और इसके बाद उसके खाते से ₹42,999 की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल ली।घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। संबंधित बैंक खातों से संपर्क कर ₹39,592 की धनराशि होल्ड कराई गई। पुलिस के प्रयास से अब तक ₹38,000 पीड़ित के खाते में रिफंड करा दिए गए हैं, जबकि शेष धनराशि वापस कराने की कार्रवाई जारी है।पीड़ित ने साइबर हेल्प डेस्क, थाना कोतवाली और जनपद पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सागर कुमार रंगू मय टीम शामिल रहे।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान व्यक्ति के बैंक अधिकारी बनकर फोन करने पर OTP, पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी साइबर हेल्प डेस्क या थाने से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *