आजमगढ़ आजमगढ़ में भाजपा की जीत पर जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विजय जुलूस

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर खबर लखनऊ राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में हुई प्रचंड जीत पर जिले में भाजपाइयों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। लालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर खुशी का इज़हार किया।चुनाव परिणाम सामने आते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नगर स्थित पुरानी कोतवाली पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई गईं और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की गई। भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद चौक से तकिया तक भव्य विजय जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने रास्ते में मिठाइयां बांटीं और चौक स्थित दक्षिण मुखी काली माता मंदिर में दर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन नबीन और गृह मंत्री अमित शाह के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और शीर्ष नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। सभी ने एकजुट होकर जीत का जश्न मनाया और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *