अतरौलिया में महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका विपक्ष का पुतला

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता,आजमगढ़। अतरौलिया नगर पंचायत क्षेत्र के केसरी चौक पर बुधवार सायं भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लालगंज पुष्कर मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर अपनी सोच स्पष्ट कर दी है।जिला कार्य समिति सदस्य चंद्रकला निषाद ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस का रुख दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में विपक्ष को सबक सिखाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम में रमेश सिंह, जयकिशन पांडेय, धर्मेंद्र निषाद, वीरेंद्र निषाद, जयप्रकाश पांडेय, राजेश सोनकर, रामआसरे सोनकर, रिंकू देवी, तारा सोनकर, सुमन सोनकर, जयमूर्ति निषाद, दीपक सिंह और प्रेम सागर मोदनवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।सुरक्षा के मद्देनजर उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *