रानी की सराय पुलिस का बड़ा खुलासा: तीन शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी की बाइक बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के थाना रानी की सराय पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चार चोरी की मोटरसाइकिलें, तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार तड़के पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सेमरहा अंडरपास के पास घेराबंदी की गई। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निहाल निवासी रानी की सराय, सनी उर्फ सचिन निवासी गोसढ़ी गोठांव थाना बरदह तथा सौरभ यादव निवासी अन्धौरी थाना रानी की सराय के रूप में हुई है।पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से चार चोरी की मोटरसाइकिलें, तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा ₹100 नकद बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस नें बताया की गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वहीं फरार साथियों की तलाश जारी है और चोरी के वाहनों के अंतरजनपदीय नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *