जन्मदिन पर आजमगढ़ में सियासी गरमाहट भवरनाथ धाम में पूजा, रिंग रोड पर श्रेय की जंग, सांसद धर्मेंद्र यादव पर निरहुआ का तीखा तंज

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भाजपा के पूर्व सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपने जन्मदिन के अवसर पर आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने भवरनाथ मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्हें बधाई देने के लिए प्रशंसकों का तांता लगा रहा।मीडिया से बातचीत में निरहुआ ने आजमगढ़ रिंग रोड को लेकर छिड़ी सियासी जंग पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि रिंग रोड का प्रस्ताव उनके सांसद कार्यकाल में ही पास कराया गया था, लेकिन सपा के लोग अब उसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। सांसद धर्मेंद्र यादव पर तंज कसते हुए निरहुआ ने कहा कि हमने रेल परियोजनाएं पास कराईं, चाहें तो धर्मेंद्र यादव रेल मंत्री के साथ फोटो खिंचवा लें।अखिलेश यादव द्वारा भाजपा पर वोट काटने के आरोप पर पलटवार करते हुए निरहुआ ने कहा कि SIR के तहत फर्जी वोटरों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। संभल में बुलडोजर कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि सरकार जाति-धर्म से ऊपर उठकर जनता के हित में काम कर रही है।निरहुआ ने दावा किया कि उनके प्रयासों से आजमगढ़ के विकास को नई उड़ान मिलेगी और जनता को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *