आज़मगढ़ साइबर फ्रॉड के ₹6,50,000/- रुपये की धनराशि पुलिस द्वारा सकुशल कराई गई वापस

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (IPS) के कड़े निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर सेल श्री विवेक त्रिपाठी के प्रभावी मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक नोडल अधिकारी साइबर सेल श्रीमती आस्था जायसवाल के कुशल नेतृत्व में आजमगढ़ साइबर सेल टीम ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए साइबर ठगी की ₹6,50,000/- की धनराशि पीड़ित के खाते में सुरक्षित वापस कराई। पीड़ित पनुवासी विश्वकर्मा पुत्र कुबेर विश्वकर्मा, निवासी व्योहरा, पोस्ट-भेदौरा, थाना कप्तानगंज, आज़मगढ़ द्वारा साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से कुल ₹6,50,000/- की ठगी कर ली थी। पीड़ित द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर आदेशानुसार मामला साइबर सेल आज़मगढ़ को सौंपा गया। साइबर सेल टीम द्वारा तेज, दक्ष व तकनीकी कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक (उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक) से लगातार समन्वय स्थापित किया गया तथा नोडल अधिकारियों व विशेषज्ञों से संपर्क कर धनराशि को रोकते हुए पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस जमा कराई गई, जो अब पीड़ित को प्राप्त हो चुकी है। साइबर सेल की विशेष उपलब्धि*लगातार प्रयास, तकनीकी दक्षता और समय पर की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप पूरी राशि ₹6,50,000/- सुरक्षित वापस कराई गई। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है पुलिस टीम उ०नि० सागर कुमार रंगू, प्रभारी साइबर सेल, जनपद आज़मगढ़ हे०का० मुकेश कुमार भारती, साइबर सेल हे०का० ओमप्रकाश जयसवाल, साइबर सेल का० राहुल सिंह, साइबर सेल का० श्याम कुमार साहनी, साइबर सेल महत्वपूर्ण सूचनाकिसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत📞 1930 पर कॉल करें🌐 www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *