मिशन शक्ति के तहत सरायमीर में साइबर व महिला/बाल सुरक्षा पर जागरूकता, छात्र-छात्राओं को बताए गए हेल्पलाइन नंबर

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मिशन शक्ति आजमगढ़ एवं साइबर टीम आजमगढ़ के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सरायमीर एवं साइबर टीम थाना सरायमीर द्वारा सोमवार को महर्षि पतंजलि पब्लिक स्कूल, पवई लाडपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बालक-बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचने के उपायों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही 1930, 1090, 181, 101, 112, 102 एवं 1098 जैसे महत्वपूर्ण सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उनके उपयोग को समझाया गया।कार्यक्रम में मिशन शक्ति एवं साइबर टीम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *