आजमगढ़ एसपी में चार निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण, आदेश जारी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत चार निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में निरीक्षक निहार नन्दन कुमार को प्रतिसार निरीक्षक से क्राइम ब्रांच में तैनाती दी गई है। वहीं निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सरायमीर बनाया गया है। निरीक्षक कमलेश कुमार को निरीक्षक थाना सिधारी से क्राइम ब्रांच भेजा गया है। इसके अलावा निरीक्षक रुद्रासन पाण्डेय को क्राइम ब्रांच से निरीक्षक थाना सिधारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। पुलिस विभाग के इस कदम को प्रशासनिक कार्यों में मजबूती और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *