आजमगढ़ पुलिस को मिले 22 नए पीआरवी वाहन, डायल-112 सेवा हुई और मजबूत,एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया वाहनों का पूजन व हरी झंडी दिखाकर रवानगी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़।112 आपातकालीन सेवा को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने हेतु आजमगढ़ पुलिस को मिले 22 नये पीआरवी वाहन 112 आपातकालीन सेवा को और अधिक सुदृढ़ एवं त्वरित प्रतिक्रिया सक्षम बनाने के उद्देश्य से जनपद आजमगढ़ को 22 नये 04-व्हीलर पीआरवी वाहन प्राप्त हुए हैं। जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विधि विधान से पूजन कर, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त वाहनों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधि विधान से नारियल फोडकर व तिलक लगाकर, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन शुभम तोदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “डायल 112 सेवा आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया का सबसे सशक्त माध्यम है। नागरिक किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस, फायर व एम्बुलेंस की त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।” उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे डायल 112 सेवा से अधिकाधिक जुड़ें और आवश्यकता पड़ने पर इसका सदुपयोग करें, जिससे पुलिस जनता की सहायता और भी प्रभावी ढंग से कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *