
गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने अब गति पकड़ ली है। अब तक 88000 जागरूक मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को वापस कर दिए हैं। वहीं, प्रपत्रों का वितरण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जिले में अब तक 100 प्रतिशत मतदाताओं में गणना प्रपत्र बीएलओ की ओर से वितरित किया जा चुका है।जिले में कुल 37 लाख 14 हजार 250 मतदाता हैं, जिनके घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए कुल 3869 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। प्रशासन की ओर से अभियान की सतत निगरानी की जा रही है, जिसमें सुपरवाइजरों के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी समीक्षा कर रहे हैं। प्रपत्र भरने में मतदाताओं को कोई कठिनाई न हो, इसके लिए वालंटियरों की भी तैनाती की गई है। इनमें रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाईकर्मी और पंचायत सचिव शामिल हैं। एसआईआर के माध्यम से प्रपत्रों की वापसी का कार्य भी तेजी से चल रहा है।प्रगति की स्थिति:- अब तक 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा-8800 मतदाताओं ने प्रपत्र भरकर जमा किए- बीएलओ से प्रतिदिन की रिपोर्ट ली जा रही हैदिसंबर की निर्धारित समय सीमा से पहले ही कार्य को पूरा करने की योजना बनाई गई है, ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। जो लापरवाह बीएलओ हैं उनके ऊपर कार्रवाई भी की जा रही है। जिले में शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण का कार्य पूरा हो चुका है। इनमें से 88 हजार मतपत्र भरकर वापस भी आ चुके हैं।राहुल विश्वकर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम प्रशासन।
