अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जीडी ग्लोबल स्कूल में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। करतालपुर बाइपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ़ लिविंग के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक रविंद्र कुमार ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, पद्मासन सहित विभिन्न योगासन और अनुलोम-विलोम, कपालभाति तथा भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी दी।विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल ने कहा कि योग व्यक्ति को स्वस्थ, संयमित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। वहीं प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने विद्यार्थियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यकारी निदेशक श्रीश अग्रवाल ने योग को भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कुटे ने कहा कि योग विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करता है, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में सहायता मिलती है।कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक पौधरोपण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की सामूहिक प्रतिज्ञा भी ली। समापन पर प्रधानाचार्या ने योग प्रशिक्षक, अभिभावकों, अतिथियों और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक संतोष कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर जी.के. त्रिपाठी, सुमन यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, विद्यार्थी, अभिभावक और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *