आजमगढ़ आगामी त्योहारों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, डीएम-एसएसपी ने दिए जरूरी निर्देश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से की।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के गणमान्य नागरिक तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों से प्रशासन ने अपील की कि सभी लोग त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल प्रशासन को जानकारी देने का आग्रह किया गया।बैठक के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *