


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के अवशेष बरामद होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी मेहनाजपुर के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना मेहनाजपुर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है।क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और इसमें शामिल आरोपियों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस द्वारा पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
