आजमगढ़ संपत्ति विवाद में भाइयों का खूनी संघर्ष, CCTV में कैद वारदात, मुकदमा लिख जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालगंज पश्चिमी गोला बाजार (वार्ड नंबर 14) में संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े भाइयों ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया।घटना का पूरा वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मारपीट की गंभीरता साफ देखी जा सकती है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *