आजमगढ़ में फर्जी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, कई क्लीनिक सीज

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां फर्जी और अवैध अस्पतालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया।जिलाधिकारी के निर्देश और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा के आदेश पर तरवां और मेहनगर क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेन्द कुमार ने किया, जिससे अवैध रूप से संचालित अस्पतालों में हड़कंप मच गया।छापेमारी के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। तरवां स्थित प्रिया हेल्थ केयर सेंटर में अयोग्य चिकित्सक द्वारा संचालन पाए जाने पर ऑपरेशन थिएटर को सीज कर दिया गया। वहीं मेहनगर के बीएन मेडिकल स्टोर में मेडिकल स्टोर की आड़ में नर्सिंग होम चलाए जाने पर ओटी सीज किया गया।इसके अलावा मेहनगर के शांति हड्डी अस्पताल/न्यू लाइफ हड्डी अस्पताल को गंभीर खामियों के चलते पूरी तरह सीज कर दिया गया। नित्या क्लिनिक और विष्णु ऑर्थो केयर सेंटर को नोटिस जारी किया गया, जबकि जी खान अस्पताल से तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है। स्वामी हड्डी अस्पताल को भी आवश्यक दस्तावेज न देने पर नोटिस जारी हुआ है।कार्रवाई के दौरान जिन अस्पतालों में मरीज भर्ती थे, उन्हें तुरंत सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया ताकि इलाज प्रभावित न हो।मुख्य चिकित्साधिकारी ने साफ चेतावनी दी है कि बिना पंजीकरण और बिना योग्य डॉक्टर के चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *