

गौरव श्रीवास्तव, आजमगढ़।महाराष्ट्र के पालघर में नयागांव के एक सैलून में ‘कश्मीर बनेगा पाकिस्तान’ गाना तेज आवाज में बजाने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहमान शाह को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले को लेकर हिंदू संगठनों की शिकायत पर कार्रवाई हुई, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है। बताया गया कि अब्दुल रहमान आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना अंतर्गत ग्राम गौरी का रहने वाला है। इस घटना के जानकारी के बाद परिवार डरा व सहमा है। अब्दुल रहमान 8 भाइयों में सातवें नंबर पर हैं, उसके पिता सदरुद्दीन शाह 20 वर्ष पूर्व दूसरी शादी करके कहीं और रह रहे, जिनका परिवार से कोई वास्ता नहीं होना बताया गया। घर में आर्थिक स्थिति खराब के चलते अब्दुल रहमान बचपन में अन्य भाइयों के साथ मुंबई कमाने के लिए चला गया जहां वह सैलून में काम करता है। नयागांव के एक सैलून में ‘कश्मीर बनेगा पाकिस्तान’ गाना बजाने को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद अब्दुल रहमान की मां जानकारी होने पर रोती बिलखती नजर आई और कहा कि इस तरह के मामले में उनका बच्चा नहीं है, वह पढ़ा लिखा भी नहीं है। वहीं उसका सगा बड़ा भाई जो आजमगढ़ में रह कर ऑटो चलकर परिवार की जीविका चलता है, उसने कहा कि उसके भाई को फसाया गया है और सरकार से गुहार लगाई कि जांच कर उसे छोड़ दिया जाये। इन मामले को लेकर ग्राम प्रधान ने भी इस परिवार को कहीं राष्ट्र विरोधी होना नही बताया, वह कमाने के लिए मुंबई गया।
