आजमगढ़ बाजार में जा रही कार में सुलगी आग, कुछ ही देर में धू धू कर जलने से मची अफरातफरी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र में घनी आबादी के इलाके में रात में चलती कार में आग लगने से अफरातफरी मच गई। कार पर घटना के दौरान लोग सवार थे। कार जैसे ही पुरानी कोतवाली पहुंची तभी आगे के हिस्से में आग सुलगते देख लोगों ने कार सवार को सूचना दी। कार सवार उतर कर देखे तो आग की लपट तेज होने लगी। कुछ ही देर आग आगे के हिस्से में फैल गई। जिससे अफरातफरी मच गई। लोग आग पर तत्काल काबू का प्रयास करने लगे। लोग बाल्टी और पानी का जुगाड़ किए। काफी जद्दोजहद के बाद किसी प्रकार से आग पर काबू पाया गया। कार को सवार ढकेल कर वर्कशॉप तक ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *