

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 6 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। आदेश के तहत कई पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार दुबे को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष अतरौलिया, जबकि उपनिरीक्षक राम किशोर शर्मा को प्र0चौ0 ब्रह्मस्थान, थाना कोतवाली से थानाध्यक्ष अहरौला बनाया गया है।वहीं उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष जहानागंज से थानाध्यक्ष बिलरियागंज तथा उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष बिलरियागंज से थानाध्यक्ष जहानागंज भेजा गया है।इसके अलावा महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी ब्रह्मस्थान, थाना कोतवाली और उपनिरीक्षक मोहम्मद सत्तार को पुलिस लाइन से थाना मुबारकपुर भेजा गया है।आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आजमगढ़ पुलिस में प्रशासनिक जरूरत और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस तरह के स्थानांतरण किए जाते रहे हैं।
