आजमगढ़ एसएसपी डॉ. अनिल कुमार का बड़ा एक्शन, अहरौला-अतरौलिया के थानाध्यक्ष निलंबित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले में पुलिस व्यवस्था में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए अहरौला और अतरौलिया के थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।अहरौला के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक मंतोष सिंह और अतरौलिया के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक देवेन्द्र नाथ दुबे पर विवेचनाओं को लंबित रखने, निर्धारित समय में मामलों का निस्तारण नहीं करने और उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप पाए गए।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए दोनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रचलित है।एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न बरतें और उच्चाधिकारियों के आदेशों का पूरी निष्ठा से पालन करें। लापरवाही या अनुशासनहीनता मिलने पर आगे भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *