आजमगढ़ आगामी त्यौहार ईद के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था हेतु गोष्ठी आयोजित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। आगामी त्यौहार ईद को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से चौकी पहाड़पुर, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला तकिया स्थित मुसाफिरखाना में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान उपस्थित लोगों से त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं शान्ति के साथ मनाने की अपील की गई तथा शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में उनके सुझाव भी प्राप्त किए गए। इस अवसर पर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया तथा बताया गया कि नमाज केवल मस्जिद अथवा ईदगाह के भीतर ही अदा की जाएगी। किसी भी स्थिति में सड़क पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान उपस्थित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा यातायात व्यवस्था तथा व्यापारियों की सुरक्षा से संबंधित कुछ समस्याएं उठाई गईं, जिनका मौके पर ही समाधान कराया गया। गोष्ठी में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी, क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *