आजमगढ़ घर में घुसकर चोरी, लाखों के जेवर व नगदी लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बड़ा गांव, केशवपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित विक्रम सिंह, पुत्र स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह, निवासी बड़ा गांव केशवपुर ने बताया कि 13/14 मार्च की रात अज्ञात चोर मकान से सटे शौचालय के रास्ते छत पर चढ़कर घर में घुस गए। इसके बाद चोरों ने ग्राउंड फ्लोर के तीन कमरों तथा ऊपर के एक कमरे में रखी लॉकरयुक्त अलमारी का ताला तोड़ दिया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, करीब 50 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। परिवार को चोरी की भनक सुबह करीब 6:30 बजे लगी। इसके बाद तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई और स्थानीय थाने में तहरीर दी गई।बताया जाता है कि पीड़ित विक्रम सिंह बुढ़नपुर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं और परिवार के साथ बड़ा गांव स्थित अपने घर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को घर में शादी हुई थी, जिसके कारण घर में जेवरात और अन्य सामान रखा हुआ था। चोरी की इस घटना से परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *