


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के थाना महराजगंज में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने खुद मौजूद रहकर आम जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान आए प्रार्थना पत्रों में से 50 प्रतिशत से अधिक मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।वहीं शेष प्रकरण राजस्व विभाग से जुड़े पाए गए, जिनके समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर पारदर्शी और त्वरित निस्तारण प्राथमिकता है और आगे भी इसी तरह समाधान दिवस के माध्यम से लोगों को राहत दी जाती रहेगी।
