आजमगढ़ में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन तीन मुठभेड़ों में 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ में पुलिस ने एक ही दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ों के दौरान हत्या के प्रयास, लूट और गोवध जैसे गंभीर मामलों में वांछित 3 शातिर अपराधियों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी और मौके से गिरफ्तार किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की सतर्कता और तत्परता से तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

हत्या के प्रयास का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

थाना तरवां में पूर्व रंजिश में टैम्पू चालक पर जानलेवा फायरिंग करने वाला आरोपी रमेश यादव उर्फ अनार यादव पुलिस चेकिंग के दौरान भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से तमंचा, कारतूस, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

लूटपाट करने वाला अंतरजनपदीय बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

शहर कोतवाली नगर शिवाजी नगर में मारपीट कर बैग, लैपटॉप और मोबाइल लूटने वाला शातिर अपराधी धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी। चोरी का बैग, लैपटॉप, मोबाइल और बाइक बरामद कई आपराधिक मामलों में पहले से वांछित था।

गोवध और मांस तस्करी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

थाना गंभीरपुर में प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य शादाब अहमद को घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी। अवैध तमंचा और कारतूस बरामद संगठित गिरोह के साथ मिलकर करता था मांस की सप्लाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *